श्री गणेश आरती
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।
एक दन्त दयावन्त , चार भुजा धारी।
मस्तक सिन्दूर सोहे , मूसे की सवारी।
पान चड़ें फूल चड़ें ऒर चड़ें मेवा।
लडुअन का भोग लगे , संत करे सेवा।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेव।
अंधन को आँख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत , निर्धन को माया।
सूर श्याम शरण आये , सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती पिता महादेव।
दीनन की लॉज राखो , संभु सुतवारी।
कामना को पूरा करो , जग वलिहारी।
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती पिता महादेव।
बोलिये गजानन महाराज की जय
No comments:
Post a Comment