ये जमाना आप से और हम से ही मिल कर बना है
मगर ये जमाना खुद अपने नाम से जाना जाता है
ज़माने वाले यानी की दुनिया वाले अक्सर किसी न किसी को ताने देते रहते हैं
अगर सामने वाला अच्छा भी करे तो भी
और बुरा करे तो फिर ताने मिलना ही मिलना है
हां मगर ये बात और है किसी को अपनों के मिलते हैं किसी को जमाने के ताने
मगर ये भी सच है की कोई ताने से सुधर जाता है तो कोई और भी बिगड़ जाता है
एक सच ये भी है की किसी किसी इंसान को बेबजह ही ताने सुनना पड़ते हैं
इसलिए संभल के चलना बहुत जरुरी है