Thursday, December 31, 2015

एक  बस में  एक सीट पे  दो आदमी बैठे थे  आपस में  बात करते  करते

यार तुमने  कभी किसी  लड़की को गुलाब का फूल दिया है
दूसरा आदमी  हाँ , मैं तो रोज देता हूँ
पहला आदमी    नहीं भाई तू झूट बोल रहा है
दूसरा आदमी   हाँ  सही में
पहला आदमी   नहीं मैं नहीं मानता
दूसरा आदमी  अबे मेरी फूलों की दुकान है , मैं रोज  हजारों लोगों को फूल देता हूँ 
जीवन में फिर कुछ नया सा आ रहा है
फिर एक       समां        सा छा  रहा है
फिर एक बार मस्तियों का मौका ला रहा है
मस्तियों के समंदर में तू भी डुबकी लगाले
के  समंदर अभी खुद तुझे बुला  रहा है

सभी को नया वर्ष मंगलमय हो 
नए  पलों में पड़े कदम  जहाँ  सरल शंघर्ष  हो
नए विचारों  के  मेले   में एक नया उत्कर्ष  हो
फूलों की तरह खिलें दिल के हर दिल में हर्ष हो
मेरी तरफ से सभी मित्रों के लिए
मंगलमय  नव वर्ष हो।


आपका
  जलेबी की तरह  सीधा साधा  मित्र
दिलीप कुमार श्रीवास्तव (दीपक )

Wednesday, December 30, 2015

                                 *  विशेष सूचना  *

नया साल आ रहा है , जाहिर सी बात है  आप सभी लोग पार्टी सार्टी  का मूड बना रहे  होंगे 
तो कृपया आप लोगों से अनुरोध है कि जितना पैसा आप लोग  दारू शारु में खर्च करने वाले हैं 
यानी कि  बेकार करने वाले  हैं , उतना पैसा  आप  अपने आस पास के गरीबों में  खर्च करके देखिये 
आपका एक पैसा भी बेकार नहीं जायेगा , और कुछ पैसों में करोड़ों की दुआयें  भी मिल जाएंगी 
कलयुगी मनुष्य  बड़े  आलसी हो गये हैं
खुद तो ध्यान कर नहीं पाते
और हम ध्यान करते हैं  तो हँसते  हैं

बड़ी विचित्र माया है इस  कलयुग की 

Tuesday, December 29, 2015

कृपया जूते चप्पल  बाहर उतारें 

जितने यार थे बचपन के  सब मतलबी  निकल गये
पर इसे  हुश्यारी समझू के मजबूरी
जाने क्यों  वो मतलब के सांचे में ढल गये।


Monday, December 28, 2015

जरुरत है  जरुरत है   जरुरत है
इक श्रीमति  की  कलावती  की
सेवा करे जो              पति  की

हर रोज जिंदगी में होती है मारामारी
अपने ही सर पे है    सारी  जिम्मेदारी
सारा दिन ही अपना बस काम में गुजरता
जबाब  दे      देती है थकान भी हमारी
जरुरत है  जरुरत है   जरुरत है
एक  गुणवती की , प्रेमवती  की
समझे जो बात इस      हठी  की

रात  को देर से सोता , सुबह जल्दी न उठ पाऊँ
हर काम हो न पाये , मैं किस किस को बताऊँ
पर कोई मुझे न समझे , मै किसको ये समझाऊँ
जरुरत है  जरुरत है   जरुरत है
इक श्रीमति  की  कलावती  की
सेवा करे जो              पति  की

न गाड़ी  न  बंगला न मोटरकार  अपनी 
गरीबी में है चलती  रोजी सरकार अपनी 
घर भी भाड़े का है कोई न सुने पुकार  अपनी  
जरुरत है  जरुरत है   जरुरत है
इक श्रीमति  की  कलावती  की
सेवा करे जो              पति  की 


शकल पे थोड़ा है  अँधियारा  पर दिल में उजियारा 
मजबूरी भी देखो  अपनी कोई  हाल न पूछे हमारा 
जरुरत है  जरुरत है   जरुरत है
इक श्रीमति  की  कलावती  की
सेवा करे जो              पति  की 





Sunday, December 27, 2015

जय श्री  महाकाल

काल  को भी अपने  बस  में रखने वाले  महाकाल की जय हो

नया  साल आ रहा है

देखते देखते  साल 2015  गुजर गया
कुछ खट्टा कुछ मीठा
कभी  पेट्रोल डीज़ल ने दी राहत
कभी दाल और प्याज ने घसीटा

अब 2016 में देखते हैं   राहत मिलती है
या  फिर वही --------------------------

Saturday, December 26, 2015

सर्दियाँ जो ठहरी हैं , गुलाबी ठंडी  चल रही है
हर चीज को छुओ तो जैसे   बरफ लग रही  है
मंहगाई का जमाना पहले से ही था
अब सुबह की वाथिंग  भी   मंहगी पड़  रही है

Thursday, December 24, 2015

एक  तरफ हमें देखिये
जिंदगी को खुली किताब बनाये फिरते हैं
एक तरफ उन्हें देखिये
अपनी तश्वीर  छुपाये रहते हैं
जो हमारे दिल में था , हमने लिख डाला
वो अपने दिल की बात दबाये रहते हैं

न जानकर भी क्यों लगता है  अपनापन सा
मगर जाने क्या वो अपने दिल को समझाये फिरते हैं

धुँआ न निकले न करे  ये फटफट

 चल मेरी धन्नो    सरपट   सरपट 

Wednesday, December 23, 2015

ज्ञान की देवी , विद्या  दायनी
सुर  की  देवी ,    वीणा  बादनी
गीत संगीत , सुर ताल में तुम हो
और अपने  इस  लाल में  तुम हो
ज्ञान विवेक सब तुम से आता
तुम  तो  हमारी सुख  दायनी


रुठने  बालों  रूठे रहो , हम और बहाने ढूंढ लेंगे
जिंदगी और जिंदादिली है  और ठिकाने ढूंढ लेंगे
कोई न भी मिला तो गम नहीं
कुछ यादों के साथ  बीराने  ढूंढ लेंगे। 
दुनिया में  कोई मालिक होता है कोई नौकर होता   है
पर मेरी नजर में  सबसे बड़ा आदमी  भी  किसी न किसी का  नौकर होता है
और   हर आदमी अपने आप में एक मालिक भी  होता है
कोई  कम्पनी का  मालिक
कोई  घर का मालिक
कोई  गाड़ी का मालिक
कोई होटल का मालिक
और जिसके पास कुछ नहीं  होता  वो अपने दर्दों का मालिक होता है
जिसे दुनिया में दर्द मिला है , उसने दुनिया को बहुत कुछ दिया है
किसी को  भी  निराश होने की जरुरत नही है
क्योकि अगर कुछ नहीं है तो भी आप के पास बहुत कुछ  है



Tuesday, December 22, 2015

जाको राखे  साइयां ,     मार सके न कोई
बाल न बाँका कर सके , जो जग बैरी होई

लखन ,सिया   राम    के सेवक  हनुमंता
जय बजरंगबली,        तेरी जय जय होई

उस  तन ,भूत पिशाच  क्या  बिगाड़ पाये
जिस भगत  पर  हनुमान   की कृपा  होई


जय श्री राम 

Sunday, December 20, 2015

कमाल है ये दुनिया  भी

जो असाधारण  परिस्थितियों  में  रहता है  उसे लोग  साधारण   यानी  कि   आम आदमी कहते हैं

Saturday, December 19, 2015

कम तो हम भी नहीं थे
कभी अपनी  तकदीर ने धोका किया
कभी   अपनी तश्वीर  ने धोका दिया
बहां भी धोका मिला  जहाँ  भरोसा
                जमीर ने मौका  दिया 

Monday, December 7, 2015

मालूम है  मुझे  मुझमे लाख बुराइयां  हैं
मगर शायद कहीं न कहीं
कोई तो अच्छाई जरूर होगी
तभी तो  बो  लौट   कर चले आते  हैं

बरना  हम तो मनाने बालों में से भी नहीं हैं
और इस बात से बो भी अनजान नहीं हैं  

Wednesday, December 2, 2015

देने वाले  आप थे ,          सब लिया   नादानों  ने
समझने वालों ने  समझा , भुला दिया नादानों ने
कोई  पत्थर समझकर निकल गया
कोई तुम्हे जान  मानकर  पूज गया
फितरत अपनी अपनी है
कोई बिगड़     गया कोई सुधर गया
कोई इतराता है कोई शर्माता  है
पर सबका तुमसे  एक   नाता है
कोई  नेकी  कर कर चलता है
कोई  ईर्ष्या कर कर जलता है
कोई तुमसे      दूर भी जाता है
कोई कण कण में तुम्हे पाता है
 कोई मान गया कोई न माना ,अचरज है मेहमानो में
समझने वालों ने समझा ,        भुला दिया नादानों ने

Sunday, November 29, 2015

डमरु , त्रिशूल , नागधारी
केश में हैं गंगा      पधारी
नाम है       भोले भण्डारी
सारे जग पे कृपा  तुम्हारी


जय भोले नाथ

अनजाने  में  अगर मैंने आपको  कोई भी ठेस पहुंचाई
हो तो  कृपया आप  मुझे  माफ़  करदें  ,
मैं अपनी तरफ से कभी  भी  बात नहीं करूँगा
हाँ अगर कभी  भी आपकी तरफ से  कोई भी सवाल हो तो मैं जबाब जरूर दूंगा

हाँ एक बात और कहना चाहूंगा मैं तो हमेशा  खुली किताब की तरह हूँ  , और मैंने कभी आपको देखा भी नहीं है
और कभी  पब्लिक्ली  या पर्सनली  परेशान करने का इरादा नहीं है  , अगर आपको परेशानी हुई  है तो
तो अब  आगे  नहीं होगी

SORRY

आप चाहें तो   चेट बॉक्स  में पूरी भड़ास निकाल सकती हैं  मैं  चुपचाप सुन लूंगा।
मैंने आज के बाद बोला था इसलिए  आज की  तारीख  में  ये बात आपसे बोल दी  कल से तो  बात हो भी नहीं सकेगी  

Friday, November 27, 2015

कभी  कभी मैं सोच  में  पड़  जाता हूँ  भाई
आपको क्या कहूँ

1. एक  किशान का बेटा
2. गॉव  से निकला  टेकनोलॉजी  से जुड़ा पहला  इंसान
३. मजबूरियों को रोंदते हुए  निकला सिकन्दर
४. माँ  बाप के लिए  अपनी पढ़ाई  अपना कॅरियर  अपना  सब त्यागने  वाला  त्यागी
5. किसी के आगे  न झुकने वाला  योद्धा
6. स्वाभिमान की  मूरत
7. शहर  वालों को पीछे छोड़ता  एक  गांव  वाला
8.  हर मोड़ पर  धर्म संकट  देखनेवाला
9. बड़ी बड़ी  MNC   कंपनी के जॉब छोड़नेवाला
10. जिसने अपने लिए  आज तक कुछ नहीं किया
11. मगर आज एक  कंपनी का  असिस्टेंट  मैनेजर
12.  तूणीर  म्यूजिक कंपनी का  फाउंडर
13. एक गीतकार
14  एक राइटर
15. एक शायर
16  एक  म्यूजिक डायरेक्टर
17 . एक  धुन मास्टर
18   एक कलाकार
19 . तुम खुद एक स्क्रिप्ट  हो तुम्हे स्क्रिप्ट राइटर   क्या लिखूं
20 . हर बुराई से दूर रहने वाला
21 . इतने सारे गुण  होने के बाद  विनम्र  इंसान


माना  के आज गुमनामी है,  पर कल  लोग जानेंगे
WHO IS THE   DILIP KUMAR   PART 2


दीपक की  तरफ से  ढेर सारी  दुआएँ  और शुभकामनायें



थोड़ा उनके दिल में गुस्सा भी है ,थोड़ी  उनके दिल में आशा  भी है
नफरत ,नफरत होती है मगर ,सच्चे   प्रेम  की  ये  परिभाषा  भी है
ऊपर से गुस्सा दिखाते हैं वो , और अंदर  प्यार छुपाते  हैं  वो
कुछ अच्छा बनाने के लिए ,खुशियां अपनी सारी लुटाते हैं वो
जरा हाल तो पूछो उनसे जरा , जिनके सर पर कोई हाँथ नहीं
बचपन भी  गुजारा तन्हाई में , और आज भी कोई साथ नहीं
कभी भूल न जाना उपकारों को , माता पिता ने जो हम पर किये
इक बार ही मिलते हैं जीवन में ये ,तड़पोगे अगर गम इनको दिये

खुद भूखा  रहके खिलाते हैं जो , खुद जागके हमको सुलाते हैं जो
गलतियां  हमारी  भूल  जाते हैं जो ,भटकी  राहों  से  बचाते हैं जो


दोस्तों  ये कविता सभी के  पेरेंट्स  के लिये  , इस कलयुग में अगर बगवान  को ढूढ़ने निकले हो तो  बो  आपके
घरों में ही रहते हैं , आप से जितना हो सकता है  इन्हे खुश रखने की कोशिश कीजिये

parents happy  then  god  alredy  happy



Wednesday, November 25, 2015

अक्सर वो  ख्यालों  तक ही  आते हैं
जाने क्या बजह  है
सिलसिला ख्वावों  तक ही उनका
जाने  क्या  हुआ है
एक  कदम  और      आगे   बढ़ाते
तो शायद  कहीं न कहीं मिल पाते  

ये  राहें  दूरियां  बयान करती हैं
अब तक  इन पर तेरे क़दमों के निशान  नहीं हैं
काश वो निशां राहों पर उभर पाते
तो शायद कहीं न कहीं  मिल पाते।

Tuesday, November 24, 2015

अक्सर वो शुरुआत  हमसे चाहते हैं ,  कभी खुद पहल करते ही नहीं  हैं
इसे उनकी  मासूमियत कहें या ,  शातिरी
कल  सही  नहीं लगा  या बात बिगड़ी  तो बोल देंगे  शुरुआत किसने की थी 

Monday, November 23, 2015

राम कृपा  जिस पर हो जाये , हनुमान की कृपा पाये

प्रेम से बोलो जय श्री राम 

Thursday, November 19, 2015

मेरे दिल की ये धड़कने          करती हैं बयां
कुछ तो है --- यारा ------तेरे मेरे    दरमियां

जबसे हाँ तू मिला है , ख्वाबों  का सिलसिला है
जैसे तू है मेरा जहान------
दिल की उम्मीदें  तुमसे , कहना है इतना तुमसे
है तू ही मेरी जान--------
है तेरा   वास्ता , ढूँढू  मैं रास्ता
बेचैनी सी होती है  , आई हैं सर्दियाँ
मिलके अलावों की , आ लेले गर्मियां।
मेरे दिल की ये धड़कने          करती हैं बयां
कुछ तो है       यारा तेरे मेरे           दरमियां


Saturday, November 14, 2015

आप और हम जैसे  तुछ्य  प्राणी  अमीर गरीब   छोटा आदमी बड़ा आदमी   जैसे भेद भाव करते हैं
मगर जो  सबके ऊपर बैठा है   उसे इन फालतू  बातों के लिए  समय नहीं होता है।
और उसे मनाने के लिए सिर्फ सच्चा प्यार और श्रद्धा  चाहिये।
एक अमीर आदमी  सोना चांदी  हीरे मोती भी चढ़ा दे लेकिन श्रद्धा न हो तो  वो  खुश नहीं होता है , अगर एक
गरीब आदमी  सच्ची श्रद्धा से आँसुओं के दो सच्चे मोती चढ़ा दे तो वो  खुश हो जाते हैं।

डी. के. लैब  द्वारा   बड़ा  खुलाशा

4G  नेटवर्क से भी बेहतर नेटवर्क  प्राचीन काल में हुआ  करता था

आप और हम सभी देखते आये हैं  पहले तार , चिट्ठी  द्वारा  अपने रिश्ते दारों को   शंदेश  भेजा करते थे
जो करीबन  एक सप्ताह में उन तक पहुंच जाता था  , और अगले सप्ताह यानि कि 15 दिन में उनका बहां से
जबाब आता था , यानि की अगर हमें  किसी दूसरे शहर में  रहने वाले  किसी व्यक्ति  से सलाह मशवरा करना
है तो महीने निकल जाते थे ,  मगर साइंस  और टेक्नोलॉजी  ने  इसे अब बेहद आसान बना दिया है , अब आप
एक मिनिट के  अंदर  विदेशों  में बैठे  किसी भी व्यक्ति विशेष  से  फटाफट  सलाह कर सकते हैं , और  भी  बहुत सारे काम आसान हो गये हैं  जो आप सभी लोग जानते हैं।
1G  , 2G ,3G   और  अब 4G   इनको भी  सब जानते हैं  लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राचीन काल में क्या
चलता था।
चलिये मैं आप को बताता हूँ  प्राचीन काल में जो नेटवर्क चलता था  उसका नाम था
श्री श्री 108  G  नेटवर्क  जो केवल  देवी देवता  और  विशेष  कुछ  मानव  जो हजारों वर्ष  तपश्या करते थे
कई ऋषि मुनियों के पास भी होता था ,  और इसे यूज़ करने के लिए  केवल आँखें बंद करो और सारा डेटा
अपलोड  डॉउनलोड  हो जाता था।

आप सोचिये जरा  साइंस  और टेक्नोलॉजी  अभी तक 4G  तक ही  पहुँच पाई है   १०८ G  तक पहुँचने में
काफी  वक्त लगेगा ,  हाँ लेकिन   एक बात  है आप और हम शायद  108G  देखने के लिये नहीं रहेंगे 

Friday, November 13, 2015

हैप्पी बर्थडे   पंडित जवाहर लाल  नेहरू जी

HAPPY  CHILDREN'S DAY

Thursday, November 12, 2015

ॐ  श्री चित्रगुप्ताय नमः


NOW  AFTER  CHITRGUPT  PUJA  WRITTING  WILL BE CONTINUE

समस्त  कायस्थ परिवार  को चित्रगुप्त पूजा  एवं भाई दोज  की  ढेर सारी  शुभकामनायेँ  

Tuesday, November 10, 2015

मेरी गली में एक सनकी राम था , फालतू बैठा रहता था।
मैंने सोचा उसे काम पे लगा देता हूँ , कम से कम मेरे हाथ से एक तो नेक काम हो जायेगा , मैंने सनकी राम
को  एक बड़े अफसर के घर  काम  दिला दिया।
एक दिन  अफसर ऑफिस से लोट कर घर आये और सनकी राम को बोले गाड़ी पर कपड़ा मारदे।
सनकी राम ने लिया कपडा  और दे दना दन  दे दना दन , पूरी गाड़ी की  ऐसी तैसी कर दी , अफसर  बाहर
आये तो देखा की  टूटी फूटी  गाड़ी खड़ी है , और  सनकी राम को पूछा  मेरी गाड़ी कहाँ है?

सनकी राम बोला  साहेब     काहे मजाक कर रहे हैं , सामने आपकी ही गाड़ी तो है।
अफसर बोले अबे  साले ये क्या किया , तूने  इसे  क्या कर डाला

साहेब आप ने बोला कपडा मार -----   तो बस मैंने लिए  कपडे और  -----------------

 साहेब हम बहुत कपड़े मारे हैं  अपना काम एकदम परफेक्ट किये हैं

अफसर ने मुझे बुलाया  और बोला  देख  यार क्या हालत करदी इसने  , धनतेरस को गाड़ी ली और  दिवाली के
पहले इसने अंतिम संस्कार कर दिया

Monday, November 9, 2015

गिले शिकवे  सब छोड़के यारोँ ,आओ मिलकर  दीप  जलायें
रौशन  रौशन   हर  कोना   हो  जाये  , उजियारा ऐसा फैलायें
पटाखों का प्रदूषण  रोकें ,  फुलझड़ियों  से काम चलायें।
दिवाली है कोई  युद्ध नहीं है , शोर  शराबा  क्यों फैलायें
गूँज पटाखों की अच्छी  है पर , धमाकों से क्यों पंछियों को डरायें

दीपावली  2015  की सभी मित्रों को  ढेर सारी शुभकामनायें

Sunday, November 8, 2015

एक कायस्थ  को इग्नोर  करना कितना
भारी पड़ता है  ,  आज नरेन्द्र  मोदी  भी बता सकते हैं
बिहार चुनाव में  बीजेपी  की करारी  हार का कारण  माननीय  प्रधान मंत्री  नरेन्द्र मोदी  जी का
अहंकार है ,  और बहुत ही जल्दी उनके अहंकार को सबक मिला है , मैं भी बीजेपी  को सपोर्ट करता हूँ
मगर मोदी जी  बिहार में रैली कर रहे थे और शत्रुघ्न सिन्हा को याद भी नहीं किया   इसे आप  अहंकार नहीं
तो क्या कहेंगे  , इसलिए अपने अंदर कभी भी  अहंकार को जगह मत दीजिये।
अहंकार जीत को हार में तब्दील कर देता है 
हर उम्मीद मेरी है तुमसे , अरमान  जगे हैं तेरे लिये
बात अगर पहुंचे तुम तक ,    तो सोच जरा मेरे लिये
दिवाली  भी आ गई
मैं  दीपक   बनु   तुम  , जोत  बनो      मेरे  लिये 
कई लोगो का प्यार देखा है अपने लिये
मगर दिल से चाहने वाला अब तक मिला नहीं
एक सफर तो हर कोई साथ हो लेता है
मगर जिंदगी भर का      हम सफर मिला नहीं
खैर  निकले हैं रास्ते पर , मंजिल तो मिलेगी
देर से ही मिले तो ,            हमको गिला नहीं  
दिल में  छुपा के   अरमान वो बैठे
लगता है हमको , परेशान वो  बैठे
सब कुछ लुटा के , नादान  वो बैठे
कैसे हम बताएं ,  अनजान वो बैठे

किसके लिये अरमान  ये मेरे
कारण     मैं  परेशान   हूँ  तेरे
माना  नादान हैं , जज्वात मेरे
यूही सोचके हाल हैरान वो मेरे   

Saturday, November 7, 2015

जिसे  महबूब का दर्जा  देदे
अगर वो ऑनलाइन हो तो
दिल की धड़कनो का तेज होना तो बनता है 

Monday, November 2, 2015

जय श्री राम

सिया   राम      विराजते  हैं
ह्रदय  में निवास वे  करते हैं

सीना      फाड़   दिखाते    हैं
जगत , हम   दर्शन करते हैं


Sunday, November 1, 2015

भोले गिरिजा पति  ,हूँ  तुम्हारी  शरन
स्वीकार पूजा करो ,  धोऊं    तेरे चरन


कमाल है   हम इंसान होकर   , दूसरे इंसान को नहीं समझते हैं
और भगवान  खुद भगवान की पूजा करते हैं 

Wednesday, October 28, 2015

मेरे जैसे कई  नौजवान  मेरे  मित्र
आने वाली इस  खूबसूरत  मुसीबत  का  इंतजार किये बैठे हैं
सब  कुछ  जानते  हुए  भी , इक आस  बार बार  लिये  बैठे हैं

होता ही कुछ अजब सा जादू ,  इनकी नज़ाकतों का
इनकी  नज़ाकतों   पे  जां   निसार   किये   बैठे    हैं

सम्भलते भी नहीं  हैं , के  इनकी हुकूमतों का दौर आएगा
इनके  सजदे  में  सर    झुकाये ,  खुद     सरकार   बैठे   हैं


काश हम भी पंछी होते

न   वीजा की जरुरत पड़ती
न  किसी की परमीशन  की
न हमें आज की फिकर होती
न  कल की  जिम्मेदारी  की

खुला आसमान  होता आँगन

सैर  सपाटा  होता  मनभावन 

Tuesday, October 27, 2015

इस  दर्द को  मैंने महसूस किया
उसका दामन  ------- छूट  गया
जैसे  रब  मुझसे  है   रूठ   गया

मेरी बेचैनी है मेरा दिल
कितने   टुकड़ों   में  टूट     गया
इस दर्द  को  मैंने महसूस किया
नसीब   ही   जैसे     फूट    गया

कहीं  साँझ तो कहीं  सबेरा है
इक   पागलपन   का दौरा  है
मंजिल तक पहुंचे ही नहीं
अब  रस्तों     पर  ही  डेरा  है
इस वक्त को मैंने क़ुबूल किया
ये   सब  कुछ  मेरा लूट  गया

मरहम  बाला  न मिला कोई
सब नमक लगाने  आते थे
बात मेरी समझा न कोई
हम लाख उन्हें समझाते थे
जमाना  हस हस  मुझको लूट गया
इस दर्द को मैंने महसूस किया
जैसे रब मुझसे है रूठ गया

हालत मेरी बो क्या जाने
किस हद से हम तो गुजरे हैं
रो रो कर हाल बुरा मेरा
आँसू  के  मोती    बिखरे  हैं
ये मोती भी कोई लूट गया
दिलीप कुमार
तूणीर म्यूजिक कंपनी  गीत 

Monday, October 26, 2015

ज्यादातर  टेलेंट गरीबी से ही  निकल कर आता है
और    सारी     दुनिया     पर      छा         जाता है

बातों को तेरी         हम भुला न सके
होक   जुदा हम      न   जुदा हो सके
दिल में है जिंदा       हर घडी तू कहीं
होक जुड़ा हम        न जुड़ा हो सके


जय श्री राम

श्री गुरु चरण  सरोज रज , निज मन मुकुर सुधार
वरनउ रघुवर विमल जस ,  जो  दायक  फल चार
वुद्धिहीन   तनु  जानिके , सुमिरो  पवन   कुमार
वल वुध्धि  विद्या  देहु मोहि , हरहु कलेश विकार


Saturday, October 24, 2015

तमन्ना  हर दिल में बसती  है मगर पूरी
कोशिश करने वालों की होती है

मैदान में हर कोई उतरा है मगर
जीत डटे रहने वालों की होती है
 नवरात्री निकल  गई , दशहरा  निकल गया
अब दिवाली आ रही है

सभी मित्रों से निवेदन है कि  अपने अपने घरों  की  रंगाई पुताई चालू  करें

और जिनकी हो चुकी हो वो हमारे घर पधारें
और साथ में  अपने अपने  ब्रश बाल्टी ,झाङू  बगैरह बगैरह  ले कर आएं 

आओ देश को स्वच्छ  बनायें
और शुरूआती  टारगेट
मेरे    घर    को    बनाएं 

Thursday, October 22, 2015

मेरा आँगन  सूना हो  गया
मैया  तुम्हारे  जाने से।
कितने खुश थे हम सब
मैया  तुम्हारे   आने  से।

लहराती  लहर  सी  आई  थी
कितनी खुशियां  माँ लाई थी
सब मस्त मगन  रहते थे
माँ    दर्शन   देने   आई   थी
अब चली गई माँ देखो  अपने ठिकाने पे।
मेरा आँगन सूना हो गया
मैया तुम्हारे जाने से।

तुम दूर रहोगी मैया , हम  तुमको याद करेंगे
जो किया है हमने पहले, जाने  के  बाद करेंगे
हम करेंगे हर दिन पूजा , बस तेरा नाम जपेंगे
अब देखे तुम्हे कौन रोके , फिर से आने से
मेरा आँगन सूना हो गया
मैया तुम्हारे जाने से।



Wednesday, October 21, 2015

जय श्री राम

विजयादशमी की सभी को हार्दिक  शुभकामनायें

और केवल पोस्ट करने से या  like  करने से  काम नहीं चलेगा
आप सभी को  अपने अंदर से एक एक बुराई को आज जलाना होगा

Tuesday, October 20, 2015

आज वीरेन्द्र सहबाग  का जन्म दिन है

अपने समय में  विश्व के सभी बॉलर्स  की धज्जियां  उड़ाने बाले एक मात्र भारतीय क्रिकेटर

हर विरोधी टीम का  हर बॉलर  इनको बाल करने से डरता था
कोई कैसी  भी बॉल डाले  सीधी  बॉउंड्री  जाती थी , हमेशा  इनका स्ट्राइक रेट  150 से ऊपर ही रहता था
सचिन तेंदुलकर के सबसे चहिते  क्रिकेटर  सहबाग ही थे
मगर टाइम टाइम की बात है  आज उनका बो रुतबा नहीं  मगर कोई भी पुराना उनका वीडिओ
उठाकर देखलो  आप में अपने आप ही ऊर्जा का संचार हो जायेगा

HAPPY BIRTHDAY

VIRENDRA SEHBAG

Saturday, October 17, 2015

भीड़  से अलग होने की ख्वाइश
करेंगे हम भी एक आजमाइश


सफर अकेले  तय नहीं होता
इसीलिए तो है आप से से  गुजारिश 

Thursday, October 15, 2015

जन्मदिन की  बहुत बहुत  शुभकामनाऐं



Tuesday, October 13, 2015

माँ

एक माँ ऊचे पर्वत बैठी,   एक  घर में रहती है

इक सारे जग को सुख बाँटें , इक  दुःखड़े सहती है

कौन बड़ी है।

सच्चा भगत बही है जो , पहले अपनी माँ की  पूजा करता है

अपनी माँ की सेवा करने से  बड़ा कोई तीरथ नहीं  है ,और जो अपनी माँ की सेवा करते है
अम्बे माँ  उन से अपने आप ही खुश हो जाती है।

साल में दो वार  माँ राउंड लगाने   आती हैं  सबकी रिपोर्ट माँ के पास होती है।

आपकी रिपोर्ट कैसी है ?

ये आप से बेहतर और कोई नहीं जानता 

Monday, October 12, 2015

सर ,

मैंने  लर्नर लाइसेंस के लिए  धार RTO  से दिनांक ०७/१०/२०१५  को  आवेदन किया था

मेरा नाम दिलीप श्रीवास्तव
पिता    श्री लखन लाल

लेकिन  गलती से मेरा नाम   DILEP
एवं पिता जी का नाम  LAKHN

छप गया है  कृपया आप मेरा  सही नाम  DILIP SHRIVASTAVA एवं पिताजी का नाम    LAKHAN LAL
करेक्शन  करने की कृपा करें

LICENCE  NO.         MP11L009866/15

RTO  :                        DHAR  (MP)

DOB                          13/07/1985

REFRENCE ID         MP111552235839

NAME                      DILIP SHRIVASTAVA

FATHER' NAME     SHRI LAKHAN LAL

Friday, October 9, 2015

सांता     -अपुन की अख्खा लाइफ इच साला पंटर गिरी में गुजरेली है

               अपुन को कोई भी हुल देने का नई , अपुन की खोपड़ी एक दम हटेली  है

              अपुन की हटेगी तो तेरी बजेगी  क्या ?        पुंगी --------

बंता -     ये ई  साला , तू जिस स्कूल में  पढ़ेला है , माइने  उधर का हेडमास्टरी छोडेला है
             और  सुनरे पंटर  अपुन का काम एकदम परफेक्ट ---
            न हटेगी न बजेगी , साला तेरी ऊपर की डायरेक्ट टिकिट कटेगी


Thursday, October 1, 2015

 राह में कांटे  मिलें , तो घबराईए  मत
क्योंकि  आगे  या तो  खुशबूदार  फूल मिलेंगे

या फिर मीठे फल मिलेंगे

Tuesday, September 29, 2015

MY  SURNAME  STORY

 MY  FATHER   WRITE    KHARE     ( Mr. LAKHAN LAL KHARE )

& I WRITE   SHRIVASTAVA              ( DILIP SHRIVASTAVA )

IT IS A SHORT STORY

I am from  Damoh , i  changed my school when i was study in seventh class. i went to my maternal uncle  in sagar district .
my  maternal grandfather was  C.M.O  at nagar palika  all cityzen known him  and his surname was
Shrivastava
when i went to school for admission  there was my maternal grandfather with me , and for formlity for admission teacher Ask my name  i told  DILIP , not ask me my surname , they  known my maternal grand father  & his surname was shrivastava  then i didnt know what was they thought
my full name written by him Dilip Shrivastava

after this happening i didnt know  my name has been changed from Dilip Khare to Dilip shrivastava
every day in the attendance teacher call my name  Dilip  , Dilip  , i never known  my  surname changed , when i took my certificate  then i seen that case
after all i have no objection   but the neighborhood  people  said  that

you went to the city  changed the surname  but i dont care , there was so many people  in confusion
by my surname ,  I  not change my surname  

surname change karke mujhe kya milega  "BABA JI KA THULLU"
so i had clear this

any doubt


Monday, September 28, 2015

3 अक्टूबर 2014  


मेरे  पूज्य पिताजी   श्री लखन लाल   जी की आज प्रथम  पुण्य तिथि है

कैंसर से पीड़ित  मेरे पिताजी   का इलाज  चल रहा था   ,  नागपुर में  , फिऱ  इंदौर  के चोइथराम  हॉस्पिटल  में
इलाज  चलता रहा  मगर  कुछ फायदा नहीं हुआ।
मैं  यहीं  पीथमपुर में जॉब  करता था , इस बुरे बक्त में  मेरे छोटे भाई  और मेरी माँ का बहुत सपोर्ट मिला
दोनों ही पिताजी के साथ हॉस्पिटल में रुकते थे और मैं जॉब करके आना जाना करता था।
मगर पिताजी ने  किसी को परेशान नहीं किया , मुझे मालूम है  उन्हें कितनी  दिक्कत होती थी  इसके बाद
भी बो मुझे बोलते थे कि  तू परेशान  मत हो।


उनसे जुड़े कुछ किस्से  , जब जब याद आते हैं
दो आंसू आँखों से निकल ही जाते हैं

  
जन्मदिन की  बहुत बहुत  शुभकामनायें 

Saturday, September 26, 2015

गणपति देवा  , विनती सुनो इक
फिर आने का बादा  करके जाओ

झोलियाँ  तेरे भक्तो की खाली
झोलियाँ भर कर जाओ।

रिद्धी सिद्धी  के तुम दाता
कृपा थोड़ी  बरसा कर जाओ। 

न  खौप    से डरते हैं , न  मौत  से मरते हैं
न गोली से डरते हैं , न तलवार से डरते हैं
हम तो हैं आम आदमी--------------------------
मंहगाई से  मरते हैं।

न आग से जलते हैं , न पानी से गलते हैं
जिन राहों में कांटे हैं , उन्ही पे तो चलते हैं

हम तो हैं आम आदमी
रुसवाई  से मरते हैं।




शराफत और मोहब्बत  हमारी देखिये
हम इन्तजार में बैठे हैं

मगर कमबख्त  ये खबर  है कि उन तक पहुँचती नहीं है 
एक तरफ हमें देखिये
उनकी याद दिल से जाती नहीं है

एक तरफ उनको देखिये
हमें एक हिचकी भी आती नहीं है 
जय जय हनुमान गोसाईं  कृपा करहु  गुरु देव की नाईं 

Friday, September 25, 2015

ॐ शं  शनिश्चराय  नमः 
हमको हलाल  करने वालों   , कभी   हमें  बगैर बांधे  हलाल  करके बताओ
ऐसा सींग  घुसाएँगे  , कि
न तो हलाल करने के लायक रहोगे
न मलाल  करने के

काश हम बोल पाते  या तुम हमारी  जुबाँ  समझ पाते
तो तुमको पता चलता
 हमें भी कितनी गालियां  आती हैं

तुम्हारी ईद आती है , हमारी नींद जाती है

बकरा  संघ 

Wednesday, September 23, 2015

जिंदगी और  किस्मत  सबको मौका और  इशारा  देती है
बस आपको समझने की जरुरत होती है 
करना बहुत कुछ है , ये सभी सोचते हैं
मगर कर नहीं  पाते , क्योकि हम
अनुकूल  रास्ते पर नहीं  चलते हैं

लेकिन ये भी सच है  कि  परिस्थतियां   प्रतिकूल  होती हैं
लेकिन  अगर सच्ची मेहनत  की  जाये
तो प्रतिकूलता को अनुकूलता में बदला जा सकता है

क्योकि सतत प्रयास  ही सफलता  की कुंजी है  
चलो एक जिम्मा उठाएं
दुनिया को हम कुछ कर दिखाएं

है जो छुपा हम सब के दिलों में
मिलकर दुनिया को हम बताएं

एक अकेला क्या कर पाये
मिलें हम तो सब हो जाये

न अकेले तेरा बजूद, न अकेले मेरा बजूद
आओ मिलकर हम नीव  उठायें

कुछ तेरे पास नहीं , कुछ मेरे पास नहीं
मिलें हम तो सब पा जायें

कुछ तेरे पास है कुछ  मेरे पास है
मिलें हम तो बड़ा एक कारवां बनाएं

चलो एक जिम्मा उठायें
दुनिया को हम कुछ कर दिखाएं

तुम सुर ताल देना , मैं आवाज दूंगा
दिल भर आएंगे , मैं वो साज दूंगा

चारों तरफ नाम सबका ही होगा
आओ हम कुछ ऐसा जायें 

Tuesday, September 22, 2015

दिल की राहों में तू , मेरी बाँहों में तू
इन निगाहों में तू , मेरी सांसों में तू

तू ही तू हर जगह , तू ही जीने की  बजह

मेरे ख़ाबों में तू , मेरी यादों में तू
खयालातों में तू , ,मेरी बातों में तू

तू ही शाम मेरी , तू ही  मेरी सुबह

बरसों तक तेरा इन्तजार किया , हद से ज्यादा तुझे प्यार किया
मेने  हर लम्हा , तुमपे बार दिया
तुमने जो कहा मेने वो ही किया , फिर क्यों तुमने मुझे गम ही दिया

छाईं छाईं इन घटाओं में तू , मौजों से भरी  इन हवाओं में तू

तू ही तू हर जगह , तू ही जीने की बजह

बचपन से मेरी एक चाहत  थी , तुझे पाने की मेरी कोशिश थी
हर कोशिश में था पयाम मेरा , होटों पर था एक नाम तेरा

बरसों बरस गुजरे कैसे , ये मैं जानू  या रब जाने

Monday, September 21, 2015

निकला  था मैं  , कुछ दोस्तों के दम पर
रास्ते में  चढ़ाव  आया
तो दोस्ती ने दम तोड़ दिया 

Saturday, September 19, 2015

हाँ  हम तुमसे  , जबसे  दूर हुए
 मजबूर हुए, गम से चूर हुए
क्यों सताने लगे
याद आने लगे  तुम याद आने लगे।

हाँ  बस तुम से , थी यारी मेरी
तुमसे ही थी , दुनिया  सारी मेरी
क्यों  रुलाने लगे
याद आने लगे।

ओ ओ ओ। ……………………………………।

तनहाइयों   का ,            मंजर   ऐसे
दिल में हो  गड़ा ,             खंजर जैसे
लहू बहता है ,        पर     दिखता  नहीं है
गम छुपाता हूँ         पर     छुपता नहीं है

इस ज़माने में तो , अपना कोई नहीं
फिर याद  आने  लगे।
...............................
याद आने लगे    याद आने लगे

रास कुछ आये  न  , कैसी है  जिंदगी
तुमसे गम खुशियाँ , तुम मेरी बन्दगी
अब तो ये जिंदगी , जैसे है बेबसी
अब  तड़पाने लगे
याद आने लगे।



Friday, September 18, 2015

श्री गणेश  आरती 

जय  गणेश जय गणेश  जय गणेश देवा। 
माता   जाकी   पार्वती   पिता   महादेवा।

एक  दन्त  दयावन्त ,  चार  भुजा धारी। 
मस्तक सिन्दूर सोहे  , मूसे  की  सवारी। 

पान  चड़ें  फूल  चड़ें   ऒर  चड़ें    मेवा। 
लडुअन का भोग लगे , संत  करे  सेवा। 

जय गणेश जय गणेश  जय गणेश देवा। 
माता   जाकी   पार्वती   पिता   महादेव। 

अंधन को आँख देत, कोढ़िन  को काया। 
बांझन  को  पुत्र  देत  , निर्धन को माया। 

सूर श्याम शरण आये , सफल कीजे सेवा 
माता  जाकी    पार्वती   पिता   महादेव।  

दीनन की  लॉज   राखो ,  संभु  सुतवारी। 
कामना  को  पूरा  करो ,  जग  वलिहारी। 

जय गणेश जय गणेश  जय गणेश देवा। 
माता   जाकी   पार्वती   पिता   महादेव। 

बोलिये गजानन महाराज की जय 

Wednesday, September 16, 2015

WRITTER   दिलीप  श्रीवास्तव


स्टोरी , लिरिक्स , डायलॉग ,  म्यूजिक

सर
      मैं  वैसे तो  पियानिस्ट  हु  थोड़ा बहुत पियानो  बजाता  हूँ ,  साथ ही साथ  स्टोरी , गाने  डायलॉग  भी
लिखता हूँ  , कुछ अपनी नई धुन भी बनाता हूँ ,  मैं  बचपन से इंडस्ट्री में आना चाहता था मगर  संभव
नहीं हो पाया  अगर  मुझे  एक मौका मिल जाये तो  मैं अपने आप को साबित  कर दूंगा
 कृपया  इस  नादान पर गौर करें
                                                                                                                          दिलीप श्रीवास्तव
                                                                                                  मेल id   dilip . shri . 2009 @gmail .com
                                                                                                   कांटेक्ट  न   9617260643
                                                                                                                     7566170447
                                                                                                 पीथमपुर
                                                                                                
क्या  सरकारी  नौकरी  का  ठप्पा  जरूरी है  ?

आप सभी ने  न्यूज़  पेपर  न्यूज़ चैनल पर देखा  होगा

एक  चपरासी  की नौकरी  के लिए   डॉक्टर , इंजीनियर ,  M.B.A. ,M.Sc  और  कई बड़ी बड़ी  डिग्री  धारियों
ने  फॉर्म  भरा   आखिर किस लिए  ?

एक तरफ तो हम  सरकारी  स्कूल ,कॉलेज , अस्पताल   को  प्राथमिकता तो क्या   इनसे दूर भागते हैं
वहीँ दूसरी ओर  हम  सरकारी नौकरी को  हम इतनी ज्यादा  प्राथमिकता  देते हैं कि कोई भी छोटी से छोटी
नौकरी के लिए तैयार हैं  चाहे वो चपरासी की ही क्यों न हो।

आप लोगो   की  क्या राय है  ?

Tuesday, September 15, 2015

शराफत कूट कूट  कर भरी है
कोई  नकली ढांचा नहीं है।

वो  हमपे  भरोसा क्या करेंगे
जिन्हे हमारी काबिलियत का  अंदाजा नहीं है.

कुछ लोग  पेड़ की  तरह  होते हैं 

अपना फल गिराकर  कभी नहीं कहते 
कि मुझे मेरा फल वापस देदो। 

पत्थर मारने वाले  को भी  फल देते हैं 
पूजा करने वाले को भी फल दे देते हैं। 

अगर इंसान  इन  पेड़ों  से  रत्ती भर भी  सीख ले 
तो  दुनिया में  हमेशा के लिए लड़ाई झगडे  ख़त्म हो जायेंगे 

Monday, September 14, 2015

सर  मेरा नाम दिलीप कुमार  है ,
मेरी  माँ  का अकाउंट  आपकी  यूनियन    बैंक  ऑफ़ इंडिया की शाखा  बांसा तारखेड़ा  में खुला हुआ है
माँ का नाम  जनक रानी खरे ,अकाउंट नंबर ४२८३०२१३०००००७७  है , अभी  कुछ दिन पहले ३१/८/२०१५  को
बांसा तारखेड़ा शाखा से  ए टी एम   कार्ड  बनवाया था मगर वो काम नहीं कर रहा था  मशीन  कोई रिस्पांस  नहीं  दे रही थी  तो मैंने कस्टमर केयर ( रिक्वेस्ट नंबर 1265581 ) पर फ़ोन करके उसे बंद करवाया था , एवं कस्टमर केयर अधिकारी ने कहा था  पीथमपुर (धार) शाखा से ए  टी एम  बन जायेगा  हम लोग अभी पीथमपुर  में ही रहते हैं बांसा तारखेड़ा शाखा   जाने पर एक बार में दो तीन हजार का खर्च  आ  जाता  है , मगर  पीथमपुर ब्रांच वाले बात को समझ
नहीं रहे हैं , अभी हम लोग रक्षाबंधन पर  गॉव  गए थे तो  एटीएम  बनवा लाये थे मगर कार्ड काम नहीं कर  रहा
है अब  आप ही बताइये सर हम एटीएम कार्ड बनवाने फिर से गॉव  जाएँ  क्या।

सर कृपया  आप  पीथमपुर  शाखा से नया एटीएम  बनवाने की कृपा करें
धन्यवाद                                                                                   अकाउंट नंबर  428302130000077
                                                                                                 बांसा तारखेड़ा शाखा
                                                                                                जनक रानी
                                                                                                 ( रिक्वेस्ट नंबर 1265581 )
                                                                                               मोबाइल नंबर  7566170447
                                                                                           मेल id  dilip.shri.2009@gmail.com

Friday, September 11, 2015

लिखने वाले ने सबकी किस्मत लिखी  है
पर वो लिखावट है किसकी
किसी को न दिखी है ----------------
मानते सब हैं किस्मत को ,पर
ये किसी किसी की हो सकी है।
कोई  बोलता है  किस्मत  ख़राब  हो गई
कोई बोलता है  किस्मत फूट गई

कोई बोलता है  घटिया किस्मत लिखवा कर लाया हूँ
किस्मत की शकल कैसी होती है
मैं तो आज तक ये ही नहीं समझ पाया हूँ

Thursday, September 10, 2015

सोचता हूँ  हर पल  के
अपना दिल बड़ा रखूँ
मगर कमबख्त
मंहगाई  ने सब चौपट कर दिया
ईमान  की  राहों पे निकले हैं
कांटे भी मिलेंगे , कुछ दुश्मन भी मिलेंगे
लेकिन  एक दिन आएगा -----    जब

दोस्त भी मिलेंगे और  गुलशन भी मिलेंगे

Wednesday, September 9, 2015

मैंने कभी  सोचा न था

के इतनी मजबूरी  आएगी

मोहबत दूर होगी हम से

फिर भी बेक़सूरी जताएगी
सर ,
 मेरा  नाम दिलीप  श्रीवास्तव  है ,  मैं पीथमपुर  जिला धार में रहता हु  , तीन साल पहले  मान ट्रक्स  इंडिया  लिमिटेड  द्वारा मेरा अकॉउंट  एच डी एफ सी बैंक मैं खोला गया था  दो साल तक इसमें सैलरी आती  थी  अगस्त
२०१३  में मैं टर्मिनेट हो गया था जब से ये अकॉउंट बंद पड़ा था अचानक इसमें  कटौती होने
लगी मैं  अकाउंट बंद करवाना चाहा मगर बंद नहीं किया
अब इस  अकॉउंट में 5000  माइनस  हो गए हैं  अभी भी मेरा अकॉउंट बंद नहीं कर रहे हैं
कृपया मेरे अकॉउंट बंद करवाएं मैं गरीब आदमी हु 5000 अकॉउंट में  नही   रख  सकता
धन्यवाद

                                                                                             दिलीप श्रीवास्तव
                                                                          अकॉउंट न   12911050072093

Saturday, September 5, 2015

बहुत  बढ़िया  सर जी

खुशियों का  खजाना
बचपन का जमाना
वो  निश्छल  मन
वो तुतली सी भाषा
न कोई चिंता
 कोई  निराशा
याद हमको भी आया
 आज फिर  वो जमाना

बहुत  दुखद  समाचार है
भगवान  उनकी आत्मा को शांति दे
और उनके चाहने वालों  एवं  घर वालों को हिम्मत दे
आदेश जी  तो मेरे  पड़ोसी शहर ( दमोह-जबलपुर )  के थे मैं भी उनके जैसा म्यूजिक  सीखना
चाहता था ,  आदेश श्रीवास्तव जी मेरे  प्रेरणा श्रोत  थे , और आगे भी रहेंगे
अपने म्यूजिक से मैं उनको श्रद्धांजलि  जरूर दूंगा , लेकिन अभी मैं भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूँ।

Thursday, September 3, 2015

कई लोग पूछते हैं  कि

अभी तक शादी क्यों नहीं की ?

कारण  तो बहुत हैं  , उनमे से एक  बता देता हूँ

मैं कुर्वानी  जरा देर से दूंगा

Tuesday, September 1, 2015

धीरे धीरे  से मेरी जिंदगी में  आना
धीरे धीरे से दिल को चुराना

बहुत अच्छा  गाना  है
मैं  एक बार ऐसे ही गुन  गुना रहा था ,  क्या  मालूम कैसे  ऊपर वाले  तक  ये  बात पहुंच गई
और बो  मेरी  जिंदगी में  इतने धीरे धीरे  आ रही है के  अभी भी नहीं आ पाई  है

BUT  NICE SONG   ENJOY
हमने  हजार बार गिर कर  सम्भलना  सीखा है
मगर कुछ लोगों की फितरत देखिये
हमें गिरा  समझ बैठे,
संभल कर  मुश्किलों  से  लड़ना सीखा
तो लोग सरफिरा  समझ बैठे। 

लोग  दुश्मन  से डरते हैं , कहीं  दुश्मन कुछ  बिगाड़  न  दे
मैं अपने आप से डरता  हूँ , कहीं मैं दुश्मन का  कुछ  बिगाड़   दूँ 
सूरज अपनी रौशनी  सब  पर   बिखेरता है
फिर भी कुछ लोग अंधेरे  में रहते हैं
सबको पता है सही क्या है , गलत क्या है
फिर भी सही गलत के फेरे में  रहते है।

कुछ भी  कह जाते हैं लोग , कहने में संकोच नहीं
कितना भी मिल जाये पर लोगो को संतोष नही ,
लोभ लालच  बुरी बला  है ,
जान बूझकर भी  सब इसके घेरे में रहते हैं।


Wednesday, August 26, 2015

खुलाशा  डॉट  कॉम

बचपन से एक   कहाबत  सुनता आ  रहा हूँ ,
कि
  जिसकी  लाठी  उसकी भैंस
एक गधा   चला जा  रहा था , उसे एक लाठी पड़ी मिली
 उसने  लाठी उठा ली  चलते चलते  आगे एक भैंस  मिली
उसे नहीं पता  भैंस ने क्या देखा  बो उसके  पीछे पीछे चलने लगी

मैंने भी  सोचा  क्या बात है  बुजुर्गों ने सही कहा है
जिसकी लाठी उसकी भैंस

चलते चलते एक आदमी मिला  उसने पूछा
ये भैंस तुम्हारी है ?
गधे ने  भी  इतराकर बोला  देख नहीं रहे हो मेरे हाथ में लाठी है तो
भैंस मेरी ही होगी

उस आदमी ने शोर मचाकर  बहुत  सारे  लोगों को इकट्ठा  कर लिया  और भैंस  के साथ  गधे
को  बांध कर  इतना  मारा कि  गधे  की नस्लें  आज भी ढेंचू ढेंचू करती हैं 

Wednesday, August 19, 2015

कहते है
खुदा ने इस जहाँ में सभी के लिए
किसी न किसी को है बनाया हर किसी के लिए
तेरा मिलना ही उस रब इशारा  मानो ,
तुझको बनाया मेरे जैसे ही किसी के लिए

कहते है
खुदा ने इस जहाँ में सभी के लिए
किसी न किसी को है बनाया हर किसी के लिए
तेरा मिलना ही उस रब इशारा  मानो ,
तुझको बनाया मेरे जैसे ही किसी के लिए

कुछ तो है तुझसे राबता
कुछ तो है तुझसे राबता
कैसे हम जाने हमे क्या पता
कुछ तो है तुझसे राबता

जाते जाते मेहरवानी कर गया
गुजरता सा एक लम्हा दामन भर गया

तेरा नजारा मिला रोशन सितारा मिला
तकदीर की कस्तियों को किनारा मिला

सदियों से तरसे हैं जैसी जिंदगी के लिए
तेरी सौबत में , दुआयें हैं इसी के लिए

तेरा मिलना ही जैसे रब का इशारा  मानो
तुझको बनाया मेरे जैसे ही किसी के लिए

This love song for all loving people.

Monday, August 17, 2015

पुकारता मैं  चला……………………………

तेरी राहों में तुझे
पर  आये न  नजर
इन निगाहों में मुझे ---

 तेरे बिन  हर पल है अधूरा
कब होगा ये काम पूरा
ये धड़कन तड़प सी रही है
बेबसी सांसों में चल  रही है
रखलो आके ज़रा। .......
पनाहों में मुझे  

Monday, August 10, 2015


है क्या ये जो हाल मेरा हुआ ,
काली रातों का न  सबेरा हुआ 
धुंदली सी मंजिलें 
लगे धुआं धुआं............ 

क्या ये हुआ ,कुछ चले न  पता 
मेरी ही है या किसी  खता 


है  अजीब सा     ये  सफर मेरा 
हमसफ़र न होकर भी 
है कोई हमसफ़र मेरा
 
हर  खुशी मिल गई 
एक तेरे सिवा 
ढूढ़ता मैं फिरुँ………………एक   तेरी तलाश में। 

लोग मिलते कई , बातें करते कई 
चलते चले हम तो राहें  नई 
मना भी किया दुनिया ने 
पर हम तो फिरे …………… एक तेरी आस में। 

जाने कितने सितम ,  दुनिया  ने किये 
पर हम तो चले ,   अपने गम को लिए 
बस यही सोचकर----- कोई तो बात होगी मेरे विश्वाश में 

ढूढ़ता मैं फिरुँ ………… एक तेरी  तलाश में।   

Sunday, August 9, 2015

मेरे स्वयं के लिए  मैं जीवन साथी की   तलाश कर रहा हूँ
उम्र  ३० वर्ष
पीथमपुर  में प्राइवेट कंपनी में  कार्यरत  हूँ
मेल id  dilip.shri.2009@gmail.com

Saturday, August 8, 2015

वो  एक समय था  जब समय मेरे साथ  चलता था
एक समय आज है  मैं समय के साथ चलता हूँ

दोनों एक ही  बातें हैं  मगर दोनों  बातों  में  जमीन आसमान का फर्क
समझने वाले ही समझ सकते हैं  और जो समझ सकते हैं
वही कमेंट कर सकते हैं 

Sunday, August 2, 2015

तेरे आँचल के तले , नेक पथ पर हम चलें
तेरे आँगन में पढे , तेरे दामन में पलें
हुआ जीवन में उजियारा , बस तेरे कारण माँ
ओ मेरी  प्यारी भारत  माँ, ओ मेरी प्यारी प्यारी माँ।

तुम हो ज्ञान की देवी माँ , और हम बालक नादान
टेडी मेडी राहों से हम बिलकुल अनजान
हमने सब कुछ पाया बस तेरे कारन माँ
ओ मेरी प्यारी भारत माँ , ओ मेरी प्यारी प्यारी  माँ।

तेरी कोख से निकले हीरे , तेरी कोख से निकले मोती
तेरे ही आँचल में सबके जीवन की  जोति
सब तुझमे समाया माँ , तुम हो भण्डारण माँ
ओ मेरी प्यारी भारत माँ , ओ मेरी प्यारी प्यारी माँ।

जय  हिन्द जय  भारत
हर माँ  है भारत माँ का रूप ,
हर बच्चा भारत की ममता
डरता हमसे  दुश्मन  है , हर जवां  देश की धड़कन  है।

फोैजी नहीं  तो क्या हुआ ,
आखिर हम हैं  एक जवान
कर सकते हैं आगे
हम भी कोई कार्य महान
हर  दुश्मन की ये उलझन है , हर जवां  देश की धड़कन है।

हार नहीं , अब जीतना है  हमको तो हर हाल में
फसना नही है हमको दुश्मन की अब चाल में
गद्दारों की अब अड़चन है , हर जवां  देश की धड़कन है।

हर जवान देश की धड़कन है
हर जवान  देश की धड़कन है।


वन्दे मातरम्
जय हिन्द

Friday, July 31, 2015

ये  मेरे जीवन  के  सच्चे  गुरु  हैं ,
कहने  को  ये  मेरे  मामा  जी  एवं  मामी जी  हैं
आज अगर मैं अपने पैरों पर  खड़ा  हूँ  तो इनकी ही  बदौलत  खड़ा हूँ।

एक  टाइम  ऐसा  था  कि   गॉव  में  हमारी  बहुत  सारी  जमीन थी ,  लेकिन  एक टाइम  ऐसा आया
कि धीरे धीरे  सारी  जमीन जाती गई , हालत भी  ख़राब थी , और मैं  एक ऐसे छोटे गॉव  से  हुँ  जहाँ
आज भी  आठवी  तक  ही स्कूल है ,  अगर मेरे  मामाजी  (सुरेन्द्र श्रीवास्तव  एडवोकेट  )  मामीजी  (अनीता श्रीवास्तव   टीचर )  ने  मुझे शहर नही  बुलाया होता तो आज मैं  भी गवार ही रह  जाता ,  इतना ही  नहीं  ये दोनों  हमेशा मेरे  मार्ग दर्शक  रहे हैं  और आज भी  हैं।
बस  यही  नही  मेरी पढ़ाई  का भी  पूरा  खर्च  इन्होने ही  उठाया।  मैं  छह  साल तक  इनके पास  रहा  मुझे
कभी  महसूस  ही नहीं  होने दिया  कि  मैं  इनका  भान्जा  हूँ  या  बेटा।
मेरा  रोम रोम  इनका कर्जदार  है।    
गुरु पूर्णिमा  के पावन  पर्व पर  गुरु जी  के चरणों में  सतसत  नमन

जय गुरुदेव 

Tuesday, July 28, 2015

एक  और  भारत  रत्न  हमने  खो दिया ,  कुछ  लोग  ऐसे  होते हैं   जो कभी  किसी  से  मान  सम्मान की अपेक्षा  नही रखते हैं   लेकिन    वो  काम ही  ऐसा कर  जाते हैं  कि   अपने आप  ही लोग   उन्हें मान देते हैं
और उनका नाम ही  हर सम्मान से  ऊपर हो जाता है। 

Friday, July 24, 2015

 सुना था  कभी मैंने
कि   प्यार  बाँटने  से बढ़ता है
लेकिन  पहले   प्यार  का बैंक बैलेंस भी होना चाहिए।

दुनिया में  कई किस्म के लोग  हैं , कुछ लोग  ऐसे भी हैं  जिनके दिल में  नफरत के  आलावा और
कुछ नही होता है  ,  तो कुछ लोग  ऐसे भी है जिनके  दिलों में नफरत की कोई जगह नहीं है
 दुनिया  उनसे  नफ़रत करती है  फिर उनके दिल में प्यार कहा से क्रेडिट होता है।

और उनका प्यार का बैलेंस कभी  ख़त्म नही होता।

वहीँ  दूसरी  तरफ  एक  आदमी ऐसा  भी  होता है  दुनिया चाहे  उसे  कितना भी  प्यार दे   मगर  उसके
दिल में  कभी  प्यार  क्रेडिट  नही  होता   क्योकि उसके   दिल में   नफरत  भरी होती है  और उसके
पास किसी   को देने के  लिए  प्यार का बैलेंस  नही  होता। 
अपने हिस्से का करम  हम  जी जान से करते हैं

अपने हिस्से का करम तुम करदो  माँ

सब पे करती हो  मेहर ,
थोड़ी मुझपे भी मैहर  तुम करदो माँ 

Wednesday, July 22, 2015

बारिश  में बहती  नदिया   जैसे छाई  है रवानी
साजन  से  मिलने  जैसे  चली  है  दीवानी

कही  मन को  डुबाये, कही तन को  भिगाए
कही  है मधम्म   तो   कहीं  है  तूफानी।


Friday, July 17, 2015

जिंदगी क्या क्या  दिखा रही है

हर दिन एक नया सबक सिखा रही है

कभी पंहुचा भी देती है मंजिल तक

कभी बीच में लटका रही है     . .

कभी रस्ते न मिले
कभी मंजिलें न मिली
कभी मिलकर भी जिंदगी फासले बड़ा रही है। 

Thursday, June 4, 2015



मेरे गम जीने नही देते 

और तेरे गम मरने नही देते 

आलम तो ये है  हमारा 

के हालात कुछ करने नही देते।।

कभी  खुद से   पूछता  हूँ 
कभी तुझसे पूछता  हूँ 
बेबसी  आई कहाँ से 
मगर हालात ये पता करने  नहीं देते।  

Friday, May 15, 2015

बर्बादी  और  गम से  लोग  घबराने लगते हैं
दुनिया से नजरें  चुराने लगते हैं

क्योकि  जो  बरसाया करते  थे फूल
वो अंगारे गिराने लगते हैं

जो  हुआ करते थे  करीबी
वही निगाहों से दूर जाने  लगते हैं



दिलीप कुमार

Wednesday, May 13, 2015

अक्सर लोगो को ये कहने की जरुरत पड़ती है

कि
मुझे मेरे हाल पर छोड़ दो

मगर इस मामले में मैं खुशनसीब  हु

मुझे  लोगो ने  पहले से ही  अपने  हाल पर छोड़ रखा है

Monday, May 11, 2015

ख़ाक छानी है हमने  भी  भटके  रास्तों  की
मगर अब हद हो चुकी है मेरी बरदास्तों की

Monday, May 4, 2015







जय  श्री राम                            जय श्री राम                                     जय  श्री  राम

भक्ति हो तो ऐसी



दिलीप कुमार

Sunday, May 3, 2015








तकदीर भी  क्या  चीज़ है कहीं  भी  ले के चली   जाती  है

Tuesday, April 28, 2015

एक अच्छा  इंसान  हमेशा  एक  इंसान बने  रहने की ही कोशिश करता है
मगर  कुछ लोग तो  जाने क्या  क्या  बन जाते हैं.............
Each heart has some pain...
Sad Guy
कभी तकदीर  अपनी  भी हुआ करती  थी ,  आज  रूठी  है है
तो   कल  मान   जाएगी

Saturday, April 25, 2015

JAMANE KE TANE

ये  जमाना  आप से और  हम से ही मिल कर बना है
मगर ये  जमाना  खुद अपने  नाम से जाना जाता  है

ज़माने वाले  यानी की  दुनिया वाले अक्सर  किसी न किसी को ताने  देते रहते हैं
अगर सामने वाला अच्छा  भी करे तो भी
और  बुरा करे तो  फिर  ताने मिलना ही मिलना  है

हां  मगर ये बात और है  किसी को अपनों के  मिलते हैं किसी को जमाने  के  ताने

मगर  ये भी  सच है की  कोई  ताने से सुधर जाता है  तो कोई  और भी  बिगड़ जाता है

एक सच ये  भी है की  किसी  किसी  इंसान को  बेबजह ही ताने  सुनना  पड़ते हैं

इसलिए  संभल के  चलना बहुत जरुरी है
आज भारत  के  कई  राज्यों  में  भूकम्प  आया
बहुत सारे  लोगो ने  इस प्राकृतिक आपदा  को महसूस किया
जिसमें से कई लोगों  ने  पहली बार देखा की भूकम्प कैसा होता है
आप लोगों  में से  किसने पहली बार भूकम्प देखा
 

Wednesday, February 25, 2015

SHER

पलकों पर आने से पहले 
आंसू हम छुपा लेते हैं 
होठों की हंसी के पीछे 
सारे गम छुपा लेते हैं। 

बर्दास्त, नहीं हम शौक से करते हैं सामना  
हर मुस्किल को अपने गले लगा लेते हैं। 



MERE GEET KYA HUA MUJHE


Friday, February 13, 2015

DONT UNDERSTIMATE  THE POWER OF COMMAN MAN

MR. NARENDRA MODI JI UNDER STIMATED TO ARVIND KEJRIWAL

BUT THE RISULT  ALL  OF YOU KNOWN