आप लोग फालतू का टेंशन मत लीजिये
मुझे कोई बुरा नहीं लगा था ,वो तो उस दिन मैं ऐसे ही पूछना चाह रहा था आखिर हुआ क्या।
और न ही मोहित की मम्मी की गलती है उनको भी मैं अपनी बहन मानता हूँ वो बात करती हैं उन्होंने बता दिया लेकिन मुझे कोई टेंशन थोड़े ही हुआ था ,हाँ लेकिन आज जरूर टेंशन हुआ क्योकि आप ने अपनी मम्मी को फालतू का टेंशन दे दिया , उनको अब आप ही समझाओ कि उनको भी मैं अपनी माँ जैसा ही मानता हूँ ,आप भी मेरी छोटी बहन जैसी हो , कल शायद वो बात याद दिलाकर मैंने गलती की है ,मम्मी से बोलिये कोई दिक्कत नहीं है , मुझे पता है वो भी मुझे बेटे जैसा मानती हैं।
एक बात और रश्मि आप और राजन झगड़ा करना बंद कर दीजिये आप लोगो के झगड़े से भी आपके पेरेंट्स परेशान रहते हैं , राजन को मैं कई बार समझा चुका हूँ , लेकिन आप बड़ी हैं तो पहल आप को
करना पड़ेगी आप भी थोड़ा कंट्रोल कीजिये अपने गुस्से पर , राजन की छोटी मोटी बातों को नजर अंदाज कर दिया करो वो नादान है अगर कभी ज्यादा परेशान करे तो मुझे बताओ मैं समझा दूंगा , अभी जब तक
उसका हाँथ ठीक नहीं हो जाता कम से कम तब तक दोनों प्यार से मिलके रहिये ,आपकी मम्मी सबसे ज्यादा परेशान रहती हैं उनका ध्यान रखिये , हाँ और राजन को सुधारने के लिये आपकी इतनी मदद तो मिल ही सकती है।
सभी पुरानी बातों को भूल कर एक नई शुरुआत करो
HAVE A GOOD DAY